इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के अक्टूबर 2026 के ऋषि मूंधड़ा ने 87% प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
RNE Bikaner
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के अक्टूबर 2026 के CSEET सत्र में बीकानेर के ऋषि मूंधड़ा ने परीक्षा में ऑल इंडिया (AIR) में 10वीं रैंक हासिल की है। ऋषि मूंधड़ा ने 87% प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
बीकानेर के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
कंपनी सेक्रेटरी (CS) का कोर्स राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। देशभर में कुल 9,199 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ऋषि ने बताया कि उन्होने किसी भी संस्थान से कोचिंग नही ली। अपनी माता कविता मूंधड़ा, पिता डाॅ. मनीष मूंधड़ा के मार्गदर्शन, दादी मीना मूंधड़ा, दादा मगनमल मूंधड़ा के आशीर्वाद और स्वाध्यन से ही यह सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि ऋषि की बहन सिम्मी मूंधड़ा भी सी ए है।
इस अवसर पर ऋषि मुंधड़ा को उनकी सफलता पर इंजी. रवि माथुर, इंजी कमलकांत सोनी, भैरोसिंह बिठू, इंजी सुशील डूडी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।