एड. भटनागर स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में अशोक-जगदीश की जोड़ी ने बाजी मारी
RNE Bikaner.
बीकानेर में अधिवक्ताओं की प्रतिष्ठित अजय प्रकाश भटनागर स्मृति बैडमिंटन चैम्पियनशिप के युगल वर्ग में एडवोकेट अशोक सेठिया और एडवोकेट जगदीश आचार्य की जोड़ी ने बाजी मारी। युगल उपविजेता दीपक वर्मा-रणधीर सिंह रहे। सिंगल में विजेता दीपक व वर्मा उपविजेता रणजीत सिंह रहे।
विजेताओं को जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रमोद खन्ना एवं त्रिलोचन शर्मा ने आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता के संपूर्ण आयोजन में कमल सिपानी, विक्रम सिंह निर्वाण, विजेंद्र सिंह, कल्पना कंवर, विशाल विजय,जितेंद्र आचार्य, विजय पाल विश्नोई,रुद्राक्ष, सकीना आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
आयोजक कमेटी के सदस्य वीरेंद्र आचार्य, रोहित खन्ना, विजेंद्र , फूल चंद, गिरिराज व वेंकट व्यास आदि ने विभिन जिम्मेदारियाँ निभाई। गौरतलब है कि एडवोकेट जगदीश आचार्य-अशोक सेठिया की जोड़ी पहले भी अधिवक्ताओं के बैडमिंटन चैम्पियनशिप में परचम फहराया चुकी है।