बीकानेर में मंचित नाटक ‘सरदार’ ने आज़ादी के आंदोलन की अंतर्द्वंद्वपूर्ण राजनीति को जीवंत किया
RNE Bikaner.
मंच पर पल पल बदलते हालत, आज़ादी के आंदोलन के नेताओं की कश्मकश, उनके अन्तर्विरोध तथा इन सब के मध्य लोहपुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल का उभर कर आता फौलादी चरित्र दर्शकों को बाँधने में सफल रहा। अवसर था संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में चल रहे पांच दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय नाट्य समारोह के पांचवे व अंतिम दिन आनंद वी आचार्य के लिखित तथा विजय सिंह राठौड द्वारा निर्देशित नाटक सरदार का। 54 दृश्यों में सजे नाटक के तीखे संवाद, कलाकारों की प्रभावी अभिनय तथा विजय सिंह राठौड़ के कुशल निर्देशन ने इस गंभीर विषय को दर्शकों तक सम्प्रेषित करने में सफलता प्राप्त की।
रंग आनंद अवार्ड कामेश्वर प्रसाद सहल को दिया गया :-
संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की समापन पर प्रतिष्ठित रंग आनंद अवार्ड 84 वर्षीय रंग साधक कामेश्वर प्रसाद सहल को राजेंद्र व्यास मम्मू महार , प्रदीप भटनागर, मधु आचार्य आशावादी के कर कमलो से अर्पित किया गया । अवार्ड में 11000/- नगद, अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल भेंट किया गया। संचालन संजय पुरोहित ने किया ।