बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष को लगी थप्पड़ की गूंज दिल्ली तक पहुंची, हमले के पीछे उकसाने वाले पार्टी के नेता भी नपेंगे
Rudra News Express Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर मंे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल की सरेराह पिटाई का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। कांगेस हाईकमान इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। प्राथमिक तौर पर हमला करने वाले मोहित अरोड़ा और उनके पिता पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की बड़े पैमाने पर जांच पड़ताल शुरू हुई है।
इस मामले में अब तक सामने आए सभी ऑडियो-वीडियो हाईकमान तक पहुंच गए हैं। ऐसे में सभी की सच्चाई जानने के साथ ही उन लोगांे पर भी कार्रवाई होगी जिनका इस घटना के पीछे या उकसाने मंे हाथ हैं। ऐसे मंे बीकानेर कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष सहित कई नेताओं पर गाज गिर सकती है।
भाजपा से कांग्रेस मंे आए कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा में गए एक नेता का कांग्रेस टिकट वितरण में जुड़ाव आने के संकेत भी चौंकाने वाले है। हालांकि कांग्रेस नेता फिलहाल निकाय चुनाव देखते हुई कोई कड़ा निर्णय तुरंत लेने के पक्ष में नहीं है लेकिन इस मामले मंे कड़ा संदेश देने का निर्णय हो चुका हैं
प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लिया है।
दीपक अरोड़ा पार्टी से बाहर, यशपाल पर तलवार, शशिकला की होगी जांच:
कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण में जहां मारपीट करने के मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा के पतिा पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बीकानेर की शहर महिला कांग्रेस शशिकला राठौड़ की इस पूरे मामले मंे भूमिका की जांच का आदेश दिया है। इसी तरह एक ऑडियो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत और दीपक अरोड़ा की कथित बातचीत भी वायरल हो रही है। ऐसे मंे यशपाल गहलोत पर भी अनुशासन की तलवार लटक रही है। इसके अलावा भी बीकानेर के कई कांग्रेस नेताओं की भूमिका को लेकर जांच होगी।
कांग्रेस ने की आलोचना :
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पूर्व मंत्री बी.डी.कल्ला ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात कर मामले की गहराई से जांच करने और कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
भाजपा ने "दलित प्रताड़ना कार्ड" खेला :
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे मुद्दा भी बनाया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में दलितों को बर्दाश्त नहीं किया जाता। एक दलित को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है। यह बात कांग्रेस नेताओं को पच नहीं रही। इसीलिए अपमान किया गया है।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन को हिदायत दी है कि मामले मंे त्वरित कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि मदनगोपाल मेघवाल बीकानेर से अर्जुनराम के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों रिश्ते मंे मौसेरे भाई हैं। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने भी पुलिस अधिकारियों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पुलिस अब तक 04 को कर चुकी गिरफ्तार:
दूसरी ओर पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अभियुक्त मोहित अरोड़ा अब तक पकड़ में नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी अरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। अब तक पकड़े गए आरोपियों में सनी पुत्र धर्मेन्द्र, सोनू पुत्र सुनील, अरूण पुत्र संतोष और मोहम्मद आजाद पुत्र उज्जैन साफी शामिल है। मोहित अरोड़ा अभी पुलिस की पकड़ में नही आया है लेकिन वह वीडियो जारी कर पूरी घटना के लिए सफाई देते हुए नजर आ रहा है।