{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मधु आचार्य की कहानी ' कोहरा ' के नाट्य रूपांतर का मंचन आज, शाम 7 बजे, नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में होगा नाट्य मंचन

 

RNE Bikaner.

कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से नाटक ' कोहरा ' का मंचन आज शाम 7 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार, स्टेशन रोड पर होगा। प्रवेश निह शुल्क रहेगा।

कोहरा नाटक मूल रूप से कहानीकार मधु आचार्य ' आशावादी ' की कहानी कोहरा का नाट्य रूपांतर है। यह नाट्य रूपांतर रंगकर्मी सुरेश हिंदुस्तानी ने किया है। इस नाट्य प्रस्तुति के निर्देशक फणीश्वर खत्री होंगे। नाटक में जय खत्री, नवेद भाटी, अनिल बाँधड़ा, रविराज भाटी व रोहित वाल्मीकि अभिनय कर रहे हैं।