{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 31 अक्टूबर 2026 से जयपुर स्थित RCA अकादमी में आयोजित

 

RNE Bikaner

शहर के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रंगा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बीकानेर का नाम रोशन किया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद आदित्य का राजस्थान की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है। उन्हें प्रतिष्ठित U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में स्थान मिला है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले 14 नवंबर 2026 से लखनऊ में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 31 अक्टूबर 2026 से जयपुर स्थित RCA अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। आदित्य भी इस कैंप के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।
आदित्य रंगा बीकानेर के निवासी हैं। उनके पिता विजय शंकर रंगा और माता मीनाक्षी रंगा हैं, जबकि उनके मामा गोपाल पुरोहित हैं। आदित्य की इस उपलब्धि से परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट के क्षेत्र में बीकानेर की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। आदित्य का राजस्थान की अंडर-16 टीम के लिए चयन होना शहर के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।