तबादलों की मांग पर जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का महापड़ाव
Aug 5, 2026, 09:25 IST
RNE Bikaner.
राज्य के तृतीय श्रेणी शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राजधानी जयपुर में पड़ाव डालेंगे। ये शिक्षक पूरे राज्य भर से आज राजधानी जयपुर पहुंचे हैं।
राज्य के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को इस बार भी तबादलों का लाभ नहीं मिला। पिछले 8 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, जबसे इन शिक्षकों के तबादले शिक्षा विभाग नहीं कर रहा है। इस दौरान दोनो दलों की सरकारें आयी और केवल आश्वासन दिए, तबादले नहीं किये।
तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षक आज जयपुर में महापड़ाव डालेंगे। जयपुर के शहीद स्मारक पर होने वाले महाआंदोलन में जोधपुर सहित प्रदेशभर के शिक्षक शामिल होंगे। तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन में तृतीय श्रेणी शिक्षक, शारीरिक शिक्षक और प्रबोधक शामिल होंगे।