{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर के इस भाजपा नेता का खड़गे को दिया जवाब, देशभर में गूंज रहा! जानिए क्या और कैसा!

 
खड़गे को बीकानेर से मिला जवाब : भाजपा नेता ने लिखी ऐसी पंक्तियां कि अर्जुनराम जोश में गा रहे!

 

 

 

 

Rudra News Express Bikaner. 

 

"मोदी तो क्या मोदी का बाप भी जाएगा.." कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान का वीडियो देशभर में देखते ही देखते वायरल हो गया। दिल्ली सहित देशभर में हो रहे प्रदर्शनों से बेकफुट हो रही भाजपा को हमलावर होने का मौका मिल गया। "मोदी के पिता को गाली" मुद्दा बन गई।

 

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇 👇 👇 👇 

इन सबके बीच बीकानेर के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने खड़गे को ऐसा जवाब दिया है जिसे सुनकर भाजपा नेताओं की भी बाँछें खिल गई। केन्द्रीय मंत्री से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक इस नेता की पंक्तियों को पूरे जोश से गुनगुना रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें 👇 👇 👇 👇 

 

हाँ, यहाँ बात उसी गीत की हो रही है जिसे गाते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल देशभर में वायरल हो रहे हैं। दूसरे नेताओं की जुबान पर भी ये गीत चढ़ रहा है "मोदी कहीं नहीं जाएंगे..।" दरअसल बीकानेर में एक दिन पहले यहाँ के सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दौरे पर आए। मेघवाल ने पार्टी के "अराजकता विरोधी" अभियान का आगाज किया। कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर बरसे। 

 

इस बीच उनसे भाजपा कार्यकर्ता मुलतान बैद मिले। खड़गे की ओर से दिये बयान पर आपत्ति जताई और बताया "इस बयान के विरोध में एक गीत बनाया है। समय हो तो आप सुनें।" मेघवाल गीत सुनकर इतना खुश हुए कि बैद के साथ खुद पुरजोर आवाज में गाया "कहीं नहीं जाएंगे मोदी, जाएंगे वो लोग जिन्होंने अपनी साख खो दी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी..।"

 

बीकानेर के भीनासर इलाके के रहने वाले बैद का यह गीत केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम के होंठों पर चढ़ते ही वायरल हो गया। देशभर में अर्जुनराम यह गीत गाते हुए रील में दिख रहे हैं। अब पार्टी के दूसरे नेताओं की जुबान पर भी ये पंक्तियाँ चढ़ने लगी है। इस गीत में बयान के विरोध में मोदी सरकार की वो उपलब्धियां गिनाई गई जो देशहित में कही जाती है। ऐसे में एक कार्यकर्ता के गीत ने भाजपा को विपक्ष पर अलग अंदाज में जवाब देने का अवसर दे दिया।