{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर कोर्ट को धमकी: दोपहर 02 बजे धमाका होगा, 1.75 किमी रेडियस में नुकसान!

फायरब्रिगेड, सुरक्षा दस्ते कोर्ट परिसर पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर जांच
 
 

RNE Bikaner.

बीकानेर कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी में बाकायदा यह बताया गया है दोपहर 02 बजे  धमाका होगा। इसका रेडियस 1.75 किमी होगा। इस धमकी के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। फायरबिग्रेड सहित सुरक्षा दस्ता कोर्ट परिसर पहुंच गया। चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ न्यायालय को उड़ाने की भी धमकी दी गई है। 

ईमेल से मिली धमकी, ये लिखा:
 

दरअसल कोर्ट के सिस्टम सिस्टम ऑफिसर के ईमेल एड्रेस पर तड़के 04ः45 बजे मेल आया है। इसमं कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल में कहा गया है कि कोर्ट बिल्डिंग मंे 14 साइनाइड बम दोपहर दो बजे फटेंगे। इसका दायरा 1.75 किमी होगा। यह सूचना न्यायिक अधिकारियों को मिलते ही जिला एवं पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायरब्रिगेड बुलाई गई है और चप्पे-चप्पे पर जांच की जा रही पे पुलिस अधिकारियों को प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। गौरतलब है कि हाल ही जोधपुर हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहां भी काफी डर का माहौल बना था।

धमकी का यह स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है। Rudra News Express इसकी पुष्टि नहीं करता!


 

क्या कहते हैं अधिवक्ता:
 

कोर्ट परिसर में मौजूद एडवोकेट गिरिराज व्यास कहते हैं, यह बहुत गंभीर मसला है। ऐसी हरकतें करने वाले शरारती तत्वों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाना चाहिए। जिस तरह तकनीक का उपयोग कर शरारती तत्व लोगों में डर फैलाना चाहते हैं उसी तरह तकनीक से धमकी देने वाले का पता लगाकर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। 
अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अशोक भाटी का कहना है, पहले जोधपुर और अब बीकानेर, छत्तरगढ़ में दी गई इन धमकियों से यह जाहिर है कि कोई भय और अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहता है। कई बार ऐसी घटनाओं के तार सीमापार से भी जुडे होने का अंदेशा होता है। ऐसे में जहां प्राथमिक तौर पर सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त करने चाहिए। इसके साथ ही यह किसी की शरारत है तो उस तक पहुंचकर सजा देनी चाहिए। इन सबके बीच बीकानेर के एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ ने कहा है कि पूरी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड भी लाई गई है।