पुष्करणा सावे की छींकियों में जबरदस्त उत्साह, घोड़ी पर दुल्हन
RNE Bikaner.
बीकानेर शहर में पुष्करणा सावे की धूम मची है। आज विष्णुरूपी दूल्हों की दौड़ नजर आएगी वहीं बीती देर रात तक छींकियों का दौर चला। रोचक रस्म छींकी में कई नवाचार और रोमांचक नजारे सामने आए। मसलन आम तौर पर दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर जाता है लेकिन अब कई दुल्हनें भी घोड़ी पर ससुराल पहुंचने लगी है। छींकी में घोड़ी पर जाती दुल्हनों को देख लोग रोमांचित हो रहे हैं और नजर उतारने के साथ पुरस्कार तक दे रहे हैं।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :
इसी कड़ी में बीती रात भाजपा नेता डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य के घर भी घोड़ी पर दुल्हन पहुंची। डॉक्टर आचार्य खुद, उनके भाई अनिल आचार्य, भतीजे विनोद, निर्मल, विमल, कमल, पार्षद किशोर, मयंक, वरुण, महेन्द्र आचार्य सहित दुल्हन की अगवानी की।
दरअसल सोमवार देर रात्रि श्रीमती शकुंतला और नागेंद्र रंगा की सुपुत्री ऐश्वर्या पारंपरिक पीले परिधान में सज धज कर घोड़ी पर चढ़कर परिजनों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम स्थल आचार्य बगीची पहुंची। उसकी शादी मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के पौत्र और रेणु-कमल आचार्य के पुत्र नकुल के साथ तय हुई है ।
घोड़ी पर पहुंची दुल्हन ऐश्वर्या का पुष्करणा समाज की समृद्ध प्राचीन परंपराओं और रीति रिवाज से ससुराल पक्ष की महिलाओं द्वारा पूर्ण मान मनुहार के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान शिक्षक नेता रवि आचार्य, भाजपा नेता मनीष आचार्य, सुनील बोड़ा, एड. सुरेन्द्र पुरोहित, पीयूष पुरोहित, नवीन व्यास ने भी वधु पक्ष का स्वागत किया।