{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Accident : रेल पटरी के पास दो शव, पहला हिसार निवासी भोला कुमार, दूसरा देशनोक का भानीराम

दो हादसे, रेल पटरियों के पास मिले दो शव, दोनों की हुई पहचान
 

RNE Bikaner. 
 

बीकानेर से देशनोक रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरियों के पास दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिले हैं। दोनों की पहचान हो गई है। इनमें से एक जहां देशनोक निवासी बुजुर्ग है वहीं दूसरा हरियाणा के हिसार का निवासी है। दोनों के शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

उदयरामसर के पास मिला हिसार के युवक के शव:
 

बीकानेर शहर से सटते उदयरामसर के पास रेलवे ट्रेक के नजदीक एक युवक का शव मिला। प्राथमिक तौर पर ट्रेन से टकराकर मौत हो जाना लग रहा है। युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के मुताबिक इसका नाम भोला कुमार, पुत्र शंकरलाल है। भोला कुमार की उम्र लगभग 40 वर्ष है और निवास स्थान हरियाणा के हिसार स्थित उकलाना गांव है। हादसे की सूचना बीती रात लगभग दो बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और सेवादारों के सहयोग से शव को पीबीएम मोर्चरी में लाया गया।

देशनोक के बुजुर्ग का निधन:
 

दूसरा हादसा रविवार तड़के लगभग 05 बजे होने की सूचना आई। यह घटना देशनोक में पुलिस के पास हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक देशनोक में रेलवे स्टेशन फाटक के पास पुलिया के नीचे एक बजुर्ग की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हो गई। मृतक की पहचान भानीराम पुत्र लिच्छूराम के रूप में हुई है। भानीराम की उम्र 65 वर्ष थी। वह देशनोक में नेहरू बस्ती निवासी था। जीआरपी के जवानों और सेवादारों के सहयोग से शव को मोर्चरी तक पहुुंचाया गया है।

इन सेवादारों ने किया सहयोग:
 

दोनों हादसों में खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद की और शवों को मोर्चरी तक पहुंचाने मंे एम्बुलेंस सहित अन्य सभी प्रकार से मदद की। इन सेवादारों में सोएब, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार खड़गावत, जुनैद खान, मलंग बाबा, इमरान, आसूराम कच्छावा आदि शामिल है।