'भारत में बेरोजगारी और असंगठित क्षेत्र का अदृश्य होना' पर व्याख्यान 7 को
RNE Bikaner.
बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की ओर से दार्शनिक, चिंतक डॉ छगन मोहता स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली डॉ छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला में इस बार ' भारत में बेरोजगारी और असंगठित क्षेत्र का अदृश्य होना ' विषय पर व्याख्यान होगा। ये व्याख्यानमाला की 21 वीं कड़ी है जिसमें सुविख्यात विचारक प्रो अरुण कुमार व्याख्यान देंगे।
बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ ओम कुबेरा ने बताया कि यह व्याख्यान 7 नवम्बर को सांय 5 बजे प्रौढ़ शिक्षण भवन, सरस्वती पार्क के पास, पुरानी गिन्नाणी में आयोजित होगा। इस व्याख्यान की अध्यक्षता साहित्यकार, विचारक व चिंतक डॉ नंदकिशोर आचार्य करेंगे। इस व्याख्यानमाला की शुरुआत इतिहासवेत्ता धर्मपाल ने की थी।
डॉ कुबेरा ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में अब तक रमेश चन्द्र शाह, प्रो विजयशंकर व्यास, प्रो चांदमल, अशोक वाजपेयी, रामाश्रय राय, कृष्ण कुमार, डॉ नंदकिशोर आचार्य, राजकिशोर, नेमिचन्द्र जैन, अनिल बोर्दिया, गिरधर राठी, आचार्य महाप्रज्ञ, विजय शंकर, प्रो अख्तरुल वासे, मुकुंद लाठ, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शीन काफ निजाम व अभय कुमार दुबे व्याख्यान दे चुके है।बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की ओर से दार्शनिक, चिंतक डॉ छगन मोहता स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली डॉ छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला में इस बार ' भारत में बेरोजगारी और असंगठित क्षेत्र का अदृश्य होना ' विषय पर व्याख्यान होगा। ये व्याख्यानमाला की 21 वीं कड़ी है जिसमें सुविख्यात विचारक प्रो अरुण कुमार व्याख्यान देंगे।
बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ ओम कुबेरा ने बताया कि यह व्याख्यान 7 नवम्बर को सांय 5 बजे प्रौढ़ शिक्षण भवन, सरस्वती पार्क के पास, पुरानी गिन्नाणी में आयोजित होगा। इस व्याख्यान की अध्यक्षता साहित्यकार, विचारक व चिंतक डॉ नंदकिशोर आचार्य करेंगे। इस व्याख्यानमाला की शुरुआत इतिहासवेत्ता धर्मपाल ने की थी।
डॉ कुबेरा ने बताया कि इस व्याख्यानमाला में अब तक रमेश चन्द्र शाह, प्रो विजयशंकर व्यास, प्रो चांदमल, अशोक वाजपेयी, रामाश्रय राय, कृष्ण कुमार, डॉ नंदकिशोर आचार्य, राजकिशोर, नेमिचन्द्र जैन, अनिल बोर्दिया, गिरधर राठी, आचार्य महाप्रज्ञ, विजय शंकर, प्रो अख्तरुल वासे, मुकुंद लाठ, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शीन काफ निजाम व अभय कुमार दुबे व्याख्यान दे चुके है।