{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केंद्रीय मंत्री मेघवाल जनार्दन कल्ला की पत्नी के निधन पर शोक जताने गये, दिग्गज कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला की पत्नी का हो गया है निधन

 

RNE Network.

केंद्रीय कानून मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल कल अपने बीकानेर प्रवास के दौरान दिग्गज कांग्रेस नेता जनार्दन कल्ला के निवास पर उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने गए। सावित्री देवी पूर्व मंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता बी डी कल्ला की भाभीजी थी।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सावित्री देवी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और जनार्दन कल्ला, बी डी कल्ला, त्रिलोकी कल्ला, अनिल कल्ला आदि से मिले और उन्हें सांत्वना दी। मेघवाल के साथ भाजपा नेता मोहन सुराणा, संपत पारीक आदि भी थे।