VHP : विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक हुई, रामरतन धनाणिया बने बीकानेर महानगर अध्यक्ष
Rudra News Express Bikaner-Jodhpur.
जोधपुर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक में रामरतन धनाणिया को बीकानेर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर मंथन हुआ।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विभाग मंत्री विनोद सेन ने बताया कि दो दिवसीय प्रांत बैठक जोधपुर के अग्रवाल भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा, समरसता तथा आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। इस दौरान संगठन की नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश जी, प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल तथा प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी की उपस्थिति में रामरतन धनाणिया को विश्व हिंदू परिषद, बीकानेर महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प :
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रामरतन धनाणिया ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बीकानेर महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं :
बैठक में बीकानेर विभाग मंत्री विनोद सेन, महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी, सह मंत्री आनंद गुप्ता तथा बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर सहित अनेक पदाधिकारियों ने रामरतन धनाणिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बीकानेर महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाजहित के कार्यों का विस्तार होगा।