भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर आज ‘विनोद वैभव’ साहित्यिक आयोजन
Aug 11, 2026, 09:41 IST
RNE Bikaner.
कीर्ति शेष हास्य व व्यंग्य कवि, आलोचक भवानी शंकर व्यास ' विनोद ' की जयंती पर आज शाम 5 बजे अजित फाउंडेशन, आचार्यों की घाटी के नीचे में एक साहित्यिक आयोजन ' विनोद वैभव ' आयोजित होगा। सुरभि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के इस आयोजन में स्व विनोद के साहित्य सृजन पर मंथन होगा।
संस्था के अध्यक्ष गोविंद जोशी ने बताया कि इस आयोजन की अध्यक्षता कवि, कथाकार आलोचक मालचंद तिवाड़ी करेंगे जबकि साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी मधु आचार्य ' आशावादी ' मुख्य अतिथि होंगे। इस आयोजन में विनोद का हिंदी काव्य सृजन संसार विषय पर राजाराम स्वर्णकार, विनोद का राजस्थानी साहित्य संसार विषय पर नमामि शंकर आचार्य और विनोद : प्रेरक शिक्षाविद और कुशल सम्पादक के रूप में विषय पर ओमप्रकाश सारस्वत पत्रवाचन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित करेंगे।