{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी आज, महापौर की दौड़ पर रहेगी नजर

 

RNE Network.

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अब जमीनी तैयारी आरम्भ हो गयी है। आज सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जायेगी। आज ही जिले की 6 नगर पालिकाओं के भी वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
 

बीकानेर में महापौर का पद अनारक्षित रहा है, इस कारण वार्ड आरक्षण की लॉटरी पर सबकी नजर रहेगी। महापौर का चुनाव सीधे न होकर पार्षदों से होना है, इस कारण वार्ड आरक्षण ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। जो महापौर की दौड़ में होगा उसे पहले पार्षद का चुनाव जीतना पड़ेगा। इस कारण वार्ड आरक्षण इस प्रक्रिया की पहली और आवश्यक कड़ी है, जिस पर सभी की नजर रहेगी।
 

जिले में है कुल 270 वार्ड:

बीकानेर जिले में एक नगर निगम व 6 नगर पालिकाओं में कुल 270 वार्ड हैं। जिनके आरक्षण का निर्धारण आज कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे लॉटरी के माध्यम से होगा। 

इस तरह से है वार्डों की संख्या:

 

  • नगर निगम -- 80 वार्ड
  • खाजुवाला नगर पालिका -- 20 
  • नोखा नगर पालिका -- 45
  • देशनोक नगर पालिका -- 25
  • लूणकरणसर नगर पालिका -- 35
  • श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका -- 40
  • नापासर नगर पालिका -- 25 वार्ड