BIKANER पश्चिम के MLA जेठानंद व्यास के प्रयास से 05 साल बाद फिर से MM Ground स्वीमिंग पूल शुरू
5 साल बाद बीकानेर को मिला बड़ा तोहफा: फिर शुरू हुआ राजीव गांधी तरणताल
Updated: Mar 19, 2026, 18:00 IST
RNE Bikaner.
शहर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजकीय एमएम ग्राउंड स्थित राजीव गांधी तरणताल को करीब पांच साल बाद एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित स्विमिंग पूल का गुरुवार को विधायक जेठानंद व्यास ने विधिवत शुभारम्भ किया।
लंबे समय से बंद पड़े इस तरणताल के पुनरुद्धार के लिए विधायक व्यास लगातार प्रयासरत थे। उनके प्रयासों से बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 19 लाख 50 हजार रुपये की लागत से इसका नवीनीकरण कराया गया। अब यह आधुनिक सुविधाओं के साथ आमजन और तैराकों के लिए खोल दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार एमएम ग्राउंड में स्थित यह तरणताल 25×50 मीटर के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसके शुरू होने से अब बीकानेर में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
जल्द शुरू होगी नियमित तैराकी उद्घाटन के साथ ही संकेत मिल गए हैं कि जल्द ही यहां नियमित तैराकी गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी, जे.पी. व्यास, दीपक पारीक, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, प्रदीप उपाध्याय, रघुनंदन आचार्य और संजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।