"ब्रांडेड कफन" किताब लिखकर चर्चा में आया ज्वैलरी शोरूम लूट का आरोपी योगेश कुमार को उम्रकैद
Oct 2, 2026, 13:39 IST
RNE, NETWORK.
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रहते हुए ' जेल में ब्रांडेड कफ़न ' पुस्तक लिखकर चर्चा में आया बंदी योगेश कुमार अब उम्रकैद की सजा भुगतेगा। झुंझनु के बहुचर्चित ज्वैलरी शोरूम लूट एवं फायरिंग प्रकरण में अपर सेशन न्यायाधीश संख्या - 2 ने 30 सितम्बर को योगेश को भारतीय दंड संहिता और आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
आठवीं पास झुंझनु निवासी योगेश पहले भी चार आपराधिक मामलों में सजा भुगत रहा है। आठवीं पास शिक्षित योगेश ने जेल में रहते हुए अपने अनुभवों पर ' जेल में ब्रांडेड कफ़न ' पुस्तक लिखी। इसमें जेल जीवन, अपराध जगत और गैंग संस्कृति से जुड़े अनुभव और विचार शामिल हैं। पुस्तक डिजिटल रूप में प्रकाशित होने के बाद वह चर्चा में आई थी।