{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रामापीर सेवा समिति दियातरा मे देगी सेवा

 

RNE Bikaner

 रामापीर सेवा समिति, त्यागी वाटिका, जेल वेल, बीकानेर का सेवादार बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रवाना हुए। सुबह 11 बजे  मनीष पुरोहित नटसा ने बाबा रामदेव जी जोत कर बाबा की ध्वजा लहराकर सेवादारों को सेवा कार्य के लिए उत्साह से रवाना किया, बाबा के लाडले सेवादारों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया । सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने खम्मा घणी म्हारे द्वारका रे नाथ ने,ध्वजा बंध धारी ने खम्मा, घणी घणी खम्मा म्हारे रामा पीर ने सहित भजनो का गायन एवं जयकारों, व  बाबा की भव्य जोत के साथ बाबा की आराधना की ।
रामा पीर सेवा समिति दियातरा में बाबा के भक्तों के लिए अलग - अलग समय राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, दक्षिण भारतीय व्यंजनों की सेवा दी जाएगी, भोजन के साथ, चाय नाश्ता,ठंडा जल की व्यवस्था रहेगी एवं बीकानेरी जायके का आनंद रहेगा ।
यह सेवा कार्य दिनांक 10 सितंबर से प्रभु इच्छा तक जारी रहेगी । रामा पीर सेवा समिति के व्यवस्थापक ऋषि राज शर्मा  एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना से प्रेरित होकर रामा पीर सेवा समिति,त्यागी वाटिका, जेल वेल, बीकानेर द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार बाबा के जाने वाले भक्तों श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है ।