{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दक्षिण अफ्रीका से चीतों का नया जत्था इसी माह आयेगा, वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी ये जानकारी

 

RNE Network.

व्याध्र - रेंज राज्यो के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालकों व क्षेत्र निदेशकों का सम्मेलन अलवर में चल रहा है। यह सम्मेलन दो दिन चलेगा।
 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से इसी फरवरी माह के अंत तक चीतों का नया जत्था भारत लाया जायेगा। सम्मेलन में उन्होंने चीता पुनर्वास कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने एक ऐसी जंगली प्रजाति का सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण किया है, जो देश में विलुप्त हो चुकी है।