{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आमिर खान ने गौरी से की तीसरी शादी, सादे समारोह में हुई आमिर की ये शादी

 

RNE Network.

बॉलीवुड के तीन खान में से एक खान व बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने कल मुम्बई में अपनी तीसरी शादी की। इससे पहले वे दो शादियां कर चुके हैं और उन दोनों पत्नियों से तलाक भी हो चुका है। कल की उनकी तीसरी शादी में तलाकशुदा दोनों पत्नियां व उनकी संतानें भी उपस्थित  थे।
 

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी की है। दोनों ने घर पर एक सादे समारोह में मैरिज रजिस्टर्ड की। जिसमें दोनों परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इनमें गौरी का बेटा क्विन और आमिर के बच्चे जुनैद, इरा और आजाद भी थे। यह आमिर की तीसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता व किरण राव से हुई, जिनसे तलाक भी हो चुका है।