{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Panchayat सीरीज फेम अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में देंगे सम्मान

 

 

RNE, NETWORK.

बॉलीवुड के अभिनेता रघुवीर यादव को 29 वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जायेगा। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर को खंडवा में आयोजित समारोह में उन्हें ताम्रपत्र व पांच लाख रुपये की सम्मान राशि दी जायेगी।

रघुवीर यादव बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। अपनी कॉमेडी के कारण वे दर्शकों के प्रिय कलाकार हैं। अनेक हिंदी फिल्मों में उन्होंने बतौर कॉमेडियन काम किया है। अपने लोक नृत्य के जलवे भी वे कुछ फिल्मों में दिखा चुके हैं। वे अच्छे लोक कलाकार हैं।

रघुवीर यादव का पुरस्कार के लिए नाम मध्यप्रदेश के संस्कृति मंत्रालय ने तय किया है। दो दिवसीय आयोजन 12 व 13 अक्टूबर को होगा। 12 अक्टूबर को ' ये शाम मस्तानी ' गीत - संगीत संध्या में स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। 13 अक्टूबर को सम्मान समारोह के बाद मुंबई के गायक सुदेश भोंसले और साथी कलाकार प्रस्तुति देंगे।