{"vars":{"id": "127470:4976"}}

फिल्म ' सूबेदार ' में एक्शन करेंगे अनिल कपूर, अनिल की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी

 

RNE Network.

बॉलीवुड में सदाबहार अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले सफल अभिनेता अनिल कपूर अपनी अगली फिल्म में नये अभिनेताओं की तरह एक्शन करते नजर आएंगे।
 

अनिल कपूर 69 वर्ष की उम्र में भी एक्शन अंदाज दिखाने जा रहे है। उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म ' सूबेदार ' के पहले पोस्टर में वे स्वेग के साथ पंच मारते हुए दिखाई दे रहे है। इस पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन होगा। इस मूवी में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आयेंगे। अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के किरदार में होंगे।