कंगना के बयान पर बाबा रामदेव का करारा तंज, जेन - जी लड़कियों पर दिए कंगना के बयान से नाराज है बाबा रामदेव
RNE Network.
जेन - जी लड़कियों पर दिए गए एक्ट्रेस व भाजपा सांसद कंगना रनोत के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कंगना ने जंतर मंतर आंदोलन के दौरान जेन - जी लड़कियों द्वारा लगाए गए नारों और बोली गयी बातों को लेकर अमर्यादित भाषा में टिप्पणी की थी। जिसका चारों तरफ विरोध हुआ था।
उस बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस तरह की भाषा अशोभनीय है। इस तरह की भाषा बोलने वालों को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। खुद को देखने के बाद ही इस तरह से देश की बेटियों पर बयान देना चाहिए। बाबा रामदेव के बयान पर कंगना तैश में आ गयी और उनको कड़ी टिप्पणी में कहा कि वे मेरे बेडरूम या मेरी निजी जीवन में झांकने की कोशिश कतई न करें।
कल मीडिया ने जब योग गुरु बाबा रामदेव से कंगना की प्रतिक्रिया पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं फिर सच बोलूंगा तो विवाद हो जायेगा। मैं ऐसी ओछी टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं ओछे लोगों की बात भी नहीं करना चाहता। मुझे पूरा देश जानता है और देश को मेरे दिए योगदान को भी पहचानता है।