{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शूटिंग करते समुद्र में डूबे बंगाली अभिनेता, बंगाली फिल्मों के सफल अभिनेता राहुल की डूबने से मौत

 

RNE Network.

बंगाली फिल्म जगत के युवा व मशहूर अभिनेता राहुल बनर्जी का दुखद निधन हो गया है। उनकी उम्र सिर्फ 43 वर्ष की थी। उनके निधन से बंगला फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
 

बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल बनर्जी की कल रविवार को शूटिंग करते समय समुद्र में डूबने से मौत हो गयी। वह ओडिशा के तालसारी बीच पर टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।