{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बिग बी फिर लौटे अपने कर्मक्षेत्र में, अपने ब्लॉग पर दी है उन्होंने सक्रिय होने की जानकारी

 

RNE Network.

सदी के महानायक बीग - बी एक छोटे से अंतराल के बाद फिर से काम पर लौट आये है। पिछले दिनों उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ अपुष्ट खबरें आई थी। मगर अब वे फिर से सक्रिय हो गए है और इसकी सूचना उन्होंने खुद अपने ब्लॉग पर दी।
 

कौन बनेगा करोड़पति ने उनको बेहद लोकप्रिय कर रखा है। उनकी अधिकतर फिल्में भी सुपर हिट रही है। पूरे देश दुनिया में उनके बहुत प्रशंसक है। 
 

अमिताभ ऐसे दिग्गज अभिनेता है जो अपने काम के प्रति समर्पित रहते है। वे काम पर लौट आये है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग पर दी। बीग बी ने अपने ब्लॉग पर कुछ फोटोज पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ' काम, काम और काम, काम को ही जीवन बना लो। वह काम जो विकास, संतुष्टि और आत्मसम्मान देता है।