{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : नगर निगम की गाड़ी से कुचले गए केशवदत्त की मौत पर बढ़ रहा आक्रोश, FIR पर कार्रवाई चाहता परिवार!

 

Rudra News Express Bikaner. 
बीकानेर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन (टिपर) से कुचले गये रिटायर्ड बैंक अधिकारी केशव दत्त आचार्य की मौत के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा यही। परिवार ने इंसाफ की मांग उठाई है वही शहर के राजनीतिक, समजीक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी जिम्मेदारी तय करने और दोषी को सजा देने का मुद्दा उठाया है। 
जानिए क्या है मामला : 

कचरा संग्रहण टिपर वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए केशवदत्त आचार्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 31 अक्टूबर को हुआ और वे करीब 10 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे। कल यानी 9 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। आचार्य के परिजनों ने नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन, ठेका व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। डॉ. शरद दत्ता आचार्य ने इस संबंध में पुलिस थाना नयाशहर में FIR दर्ज कारवाई है। अब वे दर्ज FIR संख्या 0239 की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। 

कैसे हुआ हादसा : 

परिवाद के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को नगर निगम के कचरा संग्रहण कार्य में लगे टिपर वाहन के चालक ने पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए निर्धारित साइड में जा रहे केशवदत्त आचार्य को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। सिर में लगी चोट विशेष रूप से गंभीर थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। सिर की सर्जरी भी की गई, लेकिन करीब दस दिन के संघर्ष के बाद 9 नवंबर को उनका निधन हो गया।

ठेका कंपनी-अधिकारियों की भूमिका पर सवाल : 

शिकायत में कहा है कि यह मामला केवल वाहन चालक की लापरवाही तक सीमित नहीं है।  इसकी जांच में नगर निगम के कचरा संग्रहण कार्य की ठेका व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी शामिल की जानी चाहिए। क्या संबंधित वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, पर्याप्त अनुभव और आवश्यक प्रशिक्षण था? क्या वाहन चलाने से पहले चालक की योग्यता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई थी? क्या बिना पर्याप्त अनुभव और प्रशिक्षण वाले चालक को भारी वाहन सौंप दिया गया था?

डॉ. शरद दत्ता आचार्य का कहना है कि परिवार की मांग किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की नहीं है, बल्कि वास्तविक जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की है। इस मामले में न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।