ज्वेलरी विज्ञापन पर विवाद, कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड सोशल मीडिया से हटाया
Aug 27, 2026, 09:10 IST
RNE Network.
ज्वेलरी का भी एक विज्ञापन अब विवाद से जुड़ गया है। इस विज्ञापन को किया है फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने। ज्वेलरी के इस विज्ञापन से विवाद इतना बढ़ा कि आखिरकार उसे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से हटाना पड़ा।
अभिनेत्री कृति सेनन का एक ज्वेलरी विज्ञापन विवाद में आने के बाद सभी प्लेटफार्म से हटा लिया गया है। रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति को अपने श्वान को राखी बांधते हुए दिखाया गया था। भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनोत सहित कुछ लोगों ने कृति के पहनावे पर आपत्ति जताई थी।