{"vars":{"id": "127470:4976"}}

हिटमैन रोहित शर्मा बने ' सिक्सर किंग ', पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी को पीछे छोड़ा

 

RNE, Sports Desk.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व हिटमैन के नाम से चर्चित ओपनर रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट के ' सिक्सर किंग ' बन गए है। वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भारत व उसके बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम हो गया है।
 

कल रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पांच चौकों व तीन छक्कों के साथ 57 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही रोहित वनडे इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा के नाम 352 छक्के हो गए है। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद आफरीदी ( 351 छक्के ) को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे नम्बर पर  छक्के लगाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल है।