जैकलीन ने अपनी याचिका को वापस लिया, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने के खिलाफ थी याचिका
Jun 26, 2026, 09:59 IST
RNE Network.
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने मनी लॉन्ड्रिंग के चल रहे एक मामले में अचानक से अपना रुख बदल लिया है। जैकलीन ने इस मामले में अपनी तरफ से कोर्ट में दायर एक याचिका को वापस ले लिया है। जैकलीन फिल्मों व वीडियो एलबम की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और बॉलीवुड की बड़ी स्टार मानी जाती है।
अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किये जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली। इस चर्चित मामले में ईडी का आरोप है कि ठग सुरेश ने अपराध से अर्जित धन से जैकलीन को करोड़ों रुपयों के महंगे उपहार दिए।