{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अभिनेत्री नंदिनी सीएम ने की खुदकुशी, कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री है नंदिनी

 

RNE Network.

दक्षिण भारत के फिल्म जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। बेंगलुरु से मिली इस खबर के अनुसार दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नंदिनी ने खुदकुशी कर ली है। इस खबर के बाद दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी है। 
कन्नड़ और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री नंदिनी सीएम ने बेंगलुरु स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में इस अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि अभिभावक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे है। इससे वह डिप्रेशन में आ गयी। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री इस खुदकुशी से अचंभित है।