स्वर कोकिला एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन, 20 भाषाओं में 48 हजार से ज्यादा गीत गाये थे इस गायिका ने
Jul 12, 2026, 09:06 IST
RNE Network.
यार बिना चैन कहां रे और गौरी का साजन जैसे लोकप्रिय हिंदी गीतों को आवाज देने वाली मशहूर पार्श्व गायिका एस जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
दक्षिण की स्वर कोकिला और जानकी अम्मा के नाम से मशहूर गायिका ने कर्नाटक के मैसूर स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उन्हें उम्र से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने 20 भाधाओं में 48 हजार से ज्यादा गीत गाये थे। उनके निधन की पुष्टि उनकी पोती अप्सरा वैधुला ने की।