{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आमिर खान की तीसरी शादी पर नीतेश राणे का हमला, कहा- 'लव जिहाद के ब्रांड एंबेसेडर'

 

RNE Network.

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नीतेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आमिर खान पर निशाना साधते हुए उन्हें लव जिहाद के ब्रांड एंबेसेडर तक कह दिया।
 

मीडिया से बातचीत में नितेश राणे ने कहा कि हिन्दू समाज, खासकर युवाओं को यह सोचने की जरूरत है कि वे किन लोगों को अपना आदर्श मान रहे हैं ? हिन्दू युवाओं को सोच समझकर तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखे और उन्हें कितना समर्थन दें ?
 

विदित रहे कि आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी जुलाई के पहले सप्ताह में गौरी स्प्रैट से की है। यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता ( 1986 - 2002 ) और दूसरी शादी किरण राव ( 2005 - 2021 ) से हुई थी।