{"vars":{"id": "127470:4976"}}

शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ को दिया नोटिस, पान मसाले के विज्ञापन से जुड़ा हुआ है यह मामला

 

RNE Network.

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ' विमल इलायची ' के विज्ञापन के जरिये महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ' विमल पान मसाला ' के कथित अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
 

तीनों अभिनेताओं से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। एफडीए ने विज्ञापन को ' सरोगेट प्रचार ' बताते हुए सोशल मीडिया, वेबसाइट आदि से इससे जुड़े पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही पूछा है कि विज्ञापन में जुड़ने से पहले उन्होंने नियमों और दावों की क्या जांच की थी। 2022 में अक्षय कुमार ने जनता से माफी मांगते हुए यह विज्ञापन छोड़े थे।