{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पूनम ढिल्लों अस्वस्थ हुई, अस्पताल में भर्ती, डेंगू से पीड़ित बताया जा रहा है, तबीयत खराब

 

RNE Network.

नूरी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्री पूनम ढिल्लों अस्वस्थ है। उन्होंने अनेक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और अपने समय की वे चर्चित अभिनेत्री रही। अपनी खूबसूरती व अभिनय प्रतिभा के कारण वे बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री थी। 
 

अभिनेत्री एवं सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों इन दिनों बीमार चल रही है। पूनम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे डेंगू से पीड़ित बताई जा रही है। वे पिछले काफी समय से बीमार थी। अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।