सलमान खान और बहन अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, धोखाधड़ी के एक मामले में उनको नोटिस जारी किया गया है
Aug 7, 2026, 13:03 IST
RNE Network.
बॉलीवुड के भाई जान यानी सुपर स्टार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ गयी है। उनको धोखाधड़ी के एक मामले में कोर्ट ने नोटिस दिया है। यही नोटिस उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री को भी कोर्ट ने दिया है। यह मामला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का है।
चंडीगढ़ की जिला अदालत ने भाई जान यानी सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री व बीइंग ह्यूमन को कथित धोखाधड़ी के एक मामले में नोटिस जारी किया है। एक कारोबारी ने ज्वैलरी फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है।