अभिनेता सलमान को आयोग में आज होना होगा पेश, पान मसाले के प्रचार से जुड़ा हुआ है यह मामला
Feb 6, 2026, 08:37 IST
RNE Network.
जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग - जयपुर द्वीतीय में फिल्म अभिनेता भाई जान सलमान खान को आज शुक्रवार को पेश होना है।
आयोग ने जयपुर पुलिस आयुक्त के जरिये जमानती वारंट से सलमान खान को तलब किया हुआ है। योगेंद्र सिंह के अवमानना प्रार्थना पत्र पर आयोग ने ये निर्देश दिया है। प्रार्थना पत्र में कहा था कि आयोग के रोक लगाने के बावजूद राजश्री पान मसाले का प्रचार - प्रसार जारी है, जो आयोग की अवमानना है। प्रार्थना पत्र में सलमान खान पर ' केसर युक्त इलायची ' व ' केसर युक्त पान मसाला ' का भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप है।