{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी बने शाहरुख खान, क्रोल की 2025 सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग जारी

 

RNE Network.

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लगातार दूसरे वर्ष भारत के सबसे पावरफुल सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। क्रोल की 2025 की इंडियाज मोस्ट वैल्युएबल सेलिब्रिटी ब्रांड्स रिपोर्ट में शाहरुख खान 117.9 मिलियन डॉलर्स ( करीब 1550 करोड़ रुपये ) की ब्रांड वेल्यू के साथ पहले स्थान पर है। अभिनेता रणवीर सिंह 170.7 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे, जबकि क्रिकेटर विराट कोहली 170.5 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

टॉप - 5 पावरफुल सेलिब्रिटी ब्रांड:

  • शाहरुख खान - 177.9
  • रणवीर सिंह - 170.7
  • विराट कोहली - 170.5
  • आलिया भट्ट - 142.1
  • अक्षय कुमार - 134 .7

( आंकड़े मिलियन डॉलर में है। )