शत्रुघन सिन्हा ने मोदी को वादा याद दिलाया, अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद से नाराज है एक्टर सिन्हा
Jun 8, 2026, 08:43 IST
RNE Network.
पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी व कल्याण बनर्जी हुए हमले से टीएमसी सांसद व बॉलीवुड के सुपर स्टार शत्रुघन सिन्हा बेहद नाराज है। उन्होंने अपनी इस नाराजगी का इजहार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये किया है।
सिन्हा का कहना है कि बंगाल में सरकार बनने के बाद भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। टीएमसी नेताओं पर हमले इसका उदाहरण है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि आप याद कीजिये, आपने चुनाव परिणाम के बाद कहा था कि अब बंगाल में बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति होगी। अपने उस वादे को याद कीजिये। सिन्हा की पोस्ट में बड़ी तल्खी है।