अभिनेत्री - नृत्यांगना मधुमती का निधन, आंखे, शिकारी जैसी फिल्मों में अभिनय कर चर्चा पाई थी
Oct 16, 2025, 08:59 IST
RNE Network.
बॉलीवुड से एक बुरी खबर आई है। अपने समय की चर्चित, सुंदर अभिनेत्री और देश की प्रसिद्ध नृत्यांगना मधुमती का निधन हो गया है। अपने जमाने की इस चर्चित अभिनेत्री की उम्र 87 वर्ष थी। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गयी है।
1938 में महाराष्ट्र में जन्मी अभिनेत्री व नृत्यांगना मधुमती ने आंखें, शिकार जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और चर्चित हुई थी। भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली में निपुण मधुमती की तुलना अक्सर अभिनेत्री हेलेन से की जाती थी। उनके निधन पर अनेक बॉलीवुड अभिनेताओं, अभिनेत्रियों ने शोक व्यक्त किया है।