अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर आयकर विभाग का छापा, 60 करोड़ के फ्राड केस में फंसे शिल्पा व राज कुंद्रा
Dec 19, 2025, 09:07 IST
RNE Network.
मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी व उनके पति राज कुंद्रा के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। ये कार्यवाई उनके बेस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।
आयकर विभाग शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। मुंबई के अलावा बंगलुरू में भी रेड की गई है, जहां शिल्पा के रेस्टोरेंट और उससे जुड़ी कम्पनियों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है।
60 करोड़ के फ्राड का केस:
शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा पहले से ही 60 करोड़ के फ्राड केस में फंसे हुए थे। वहीं 17 दिसम्बर 2025 को आयकर विभाग ने मुंबई में दादर स्थित उनके बेस्टियन रेस्टोरेंट पर छापेमारी की थी। इस बीच शिल्पा ने अपना नया रेस्टोरेंट खोलने की घोषणा कर दी थी। इनके नये रेस्टोरेंट का अम्माकाई है।