{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सलमान से जुड़े काला हिरण मामले से जुड़ा टीजर हटाएं, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस आशय का आदेश जारी किया है

 

RNE Network.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कल अभिनेता सलमान खान से जुड़े 1998 काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म ' काला हिरण : द बैटल फ़ॉर लेगेंसी ' के टीजर को हटाने का आदेश दिया है।
 

साथ ही चेतावनी दी है कि टीजर सहित सभी संबंधित लिंक 24 घन्टे में नहीं हटाए गए तो उस प्लेटफार्म को कंटेंट हटाने के निर्देश दिए जायेंगे, जहां दिखाया जा रहा है। यह पूरा मामला राजस्थान से जुड़ा हुआ है।
 

कोर्ट ने व्यक्ति की प्रतिष्ठा से जुड़े इस मामले को महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक यह सामग्री सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है, हर बीतता पल अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। न्यायाधीश ज्योति सिंह ने अभिनेता की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में आरोप लगाया था कि बिना सहमति उनके नाम, तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग किया जा रहा है