' बैटल ऑफ गलवान ' फिल्म का नाम बदला गया, सलमान खान की यह आने वाली नई फिल्म है
Mar 17, 2026, 08:05 IST
RNE Network.
बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान की आने वाली बहुचर्चित हिंदी फिल्म ' बैटल ऑफ गलवान ' का नाम विवादों व चर्चाओं का बाद बदल दिया गया है। इस फिल्म को लेकर चीन में भी आलोचना हुई। यह सलमान खान की रिलीज से पहले ही चर्चित हुई फिल्म है।
सलमान खान की आने वाली वार ड्रामा फिल्म का नाम ' बैटल ऑफ गलवान ' से बदलकर ' मातृभूमि : मे वॉर रेस्ट इन पीस ' कर दिया गया है। फिल्म में सलमान खान महावीर चक्र विजेता शहीद कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे है। फिल्म के टीजर की चीन का स्टेट मीडिया आलोचना कर रहा है।