रणथंभोर में सफारी के लिए आई हुई है टीवी क्वीन एकता कपूर
Jan 31, 2026, 12:17 IST
RNE Network.
सवाई माधोपुर का रणथंभोर देशी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। इस अभ्यारण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व उनका परिवार तो अक्सर छुट्टियां मनाने आता ही है। अब टीवी व फिल्मी कलाकारों का भी रणथंभोर में ज्यादा आना जाना हो गया है।
इन दिनों रणथंभोर में टीवी क्वीन के रूप में पहचान रखने वाली अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर आई हुई है। फिल्म निर्माता व टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर गुरुवार शाम रणथंभोर पहुंची और होटल में ठहरी। उन्होंने जोन नम्बर 4 में शुक्रवार शाम की पारी में टाइगर सफारी की। इस दौरान एकता कपूर ने बाघिन रिद्धि व उसके शावकों को अठखेलियाँ करते देख खासी रोमांचित हुई।