{"vars":{"id": "127470:4976"}}

' यादव जी की लव स्टोरी ' फिल्म का विरोध, यादव समाज इस फिल्म से बेहद नाराज

 

RNE Network.

फिल्म ' घूसखोर पंडत ' के बाद अब ' यादव जी की लव स्टोरी ' फिल्म पर बवाल हो गया है। यादव समाज के लोगों में इस फिल्म की कहानी से भारी नाराजगी है।
 

फिल्म में यादव समाज की एक बेटी और मुस्लिम युवक के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 

फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर, डायरेक्टर अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लोगों ने कहा है कि फिल्म से समाज की भावनाएं आहत हुई है और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की गई है। एसडीएम को ज्ञापन देकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने को कहा है।