{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अब घटिया खाद बीज बेचने पर तुरंत हो जाएगी जेल, केंद्र सरकार ला रही है नया कानून, पढ़े पूरी खबर

 

Good news for farmers:  केंद्र सरकार के द्वारा घटिया उर्वरक, कीटनाशक और बीजों के बिक्री के खिलाफ सख्त कानून बनाने की योजना बनाई जा रही है। सरकार के द्वारा नया कानून बनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत घटिया खाद कीटनाशक और बीज बेचने पर सख्त सजा मिलेगी। किसानों को होने वाले नुकसान से बचने के लिए सरकार यह नया कानून बनाने का फैसला की है।

अब किसानो के साथ नहीं कर पाएंगे धोखा

 दिल्ली में मक्का सम्मेलन के दौरान आज 7 जुलाई को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि अब घटिया खाद बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाएगा। अब कोई भी किसानों के साथ धोखा नहीं कर पाएगा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि' मैं एक किसान के खेत में गया था क्योंकि उस किसान नें मुझसे घटिया बीज मिलने के संबंध में शिकायत किया था। यहां मैं जांच किया तो पाया कि बी घाटियां था यही वजह था कि बीजों में अंकुरण नहीं हो रहा है और बुवाई के बाद पूरी फसल बर्बाद हो गई। इस संबंध में मैंने जांच का आदेश दिया है। जांच होने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के आय बढ़ाने पर किया जाएगा फोकस 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाना ही मेरा कर्तव्य है। आप किसानों के आय बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा इसके साथ ही अगर फसल खराब हो जाती है तो किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों के लिए बनाया जाएगा नया कानून

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि और किसानों के लिए एक नया कानून बनाया जाएगा। अगर किसानों को कोई भी घटिया खाद बीच बीच रहा है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जाएगा। 

किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी हाई क्वालिटी की बीज 

 शिवराज सिंह चौहान नें साफ शब्दों में कहा कि किसानों के लिए हाई क्वालिटी के बीज उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी आपने भी किसानों के साथ धोखा करने की कोशिश की तो सरकार उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।