{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Tata Harrier EV के सभी RWD वर्जन हुए लॉन्च, देखें किस वेरिएंट की क्या है कीमत

 

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने 3 जून 2025 को अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान किया है। QWD वेरिएंट्स की कीमतें 27 जून को बताई जाएंगी।

Harrier EV को कंपनी ने कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया है।

1. Adventure 65 – ₹21.49 लाख

2. Adventure S 65 – ₹21.99 लाख

3. Fearless+ 65 – ₹23.99 लाख

4. Fearless+ 75 – ₹24.99 लाख

5. Empowered 75 – ₹27.49 लाख

ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शुरुआती (introductory) हैं, जिन्हें कंपनी भविष्य में बदल सकती है।

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई फीचर्स दिए गए हैं, जैसे: पैनोरमिक सनरूफ, QLED टचस्क्रीन, ड्यूल जोन AC, JBL साउंड सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS सेफ्टी, इन-कार पेमेंट, OTA अपडेट्स, 6 ड्राइव मोड्स और 25+ इन-बिल्ट ऐप्स

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो Harrier EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है — 65kWh और 75kWh। इसकी रेंज करीब 627 किलोमीटर तक जाती है। 120kW फास्ट चार्जर से इसे 20 से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 25 मिनट लगते हैं। यह SUV 238PS पावर और 504Nm टॉर्क के साथ आती है और 0-100 km/h की रफ्तार महज 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है।

इसका सीधा मुकाबला Mahindra BE6, XUV.e9 और BYD Atto 3 से माना जा रहा है।