{"vars":{"id": "127470:4976"}}

DA Hike : 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सरकार का आया नया अपडेट 

DA Hike : 8वें वेतन आयोग देने से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से तोहफा देने की तैयारी की जा रही है
 

DA Hike : 8वें वेतन आयोग देने से पहले कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के खत्म होने से पहले डीए में वृद्धि की जा रहे है। अप्रैल माह में ही डीए बढ़ाकर कर्मचारियों को सौगात देने की तैयारी की जा रही है।

जहां पर केंद्र सरकार की तरफ से बढ़ रही महंगाई के बीच में कर्मचारियों को राहत देने के लिए अप्रैल माह में ही डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। डीए में बढ़ौतरी के साथ ही महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। कर्मचारियों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों को बकाया एरियर भी एक साथ जोड़कर दिया जाएगा।

देरी से DA में बढ़ोतरी की घोषणा क्यों हो रही है

डीए बढ़ोतरी की घोषणा में देरी की वजह सातवें और आठवें वेतन आयोग के बीच के बदलाव से जुड़ा है। 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है। 1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी व्यवस्था सैद्धांतिक रूप से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के दायरे में आ गई है, जिसके कारण गणना के नियमों में मंथन चल रहा था।

8वें वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में ही कर दिया गया था, लेकिन आयोग को अपनी अंतिम सिफारिशें पेश करने के लिए सरकार ने 18 महीने का पर्याप्त समय दिया है। इस ट्रांजिशन पीरियड यानी परिवर्तन काल के दौरान सरकार के सामने यह चुनौती थी कि डीए पुरानी पद्धति से दिया जाए या कोई नया फॉर्मूला अपनाया जाए। फिलहाल यह तय हुआ है कि जब तक नया आयोग अपनी रिपोर्ट नहीं देता, तब तक कर्मचारियों को वर्तमान प्रचलित फॉर्मूले के अनुसार ही महंगाई भत्ता मिलता रहेगा।

भविष्य में बड़ी सैलरी की उम्मीद

नियम के अनुसार, जब भी नया वेतन आयोग पूरी तरह लागू होता है, तब तक का सारा महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है। इसके बाद DA फिर से 0% से शुरू होता है। इससे कर्मचारियों की कुल सैलरी में एक बहुत बड़ा उछाल देखने को मिलता है।