Chana Bhav : चने के भाव में गिरावट, एमएसपी से भी नीचे पहुंची की कीमत
इंदौर मंडी में चने के भाव में गिरावट देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण प्रमुख चना उत्पादक राज्यों में बढ़ती नए चने की आवक है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में बढ़ती आवक की संभावना के कारण चने की कीमतों पर निकट अवधि में दबाव जारी रह सकता है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में नई आवक बढ़ने से आपूर्ति में सुधार होगा, जिससे कीमतों पर और दबाव बना सकता है।
हालांकि व्यापारियों का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद गिरावट सीमित रह सकती है। उनका कहना है कि कई मंडियों में चना की कीमतें पहले से ही एमएसपी स्तर से नीचे कारोबार कर रही है, जिससे किसानों की कम कीमतों पर आक्रामक बिक्री की इच्चा कम हो जाएगी, जिससे अत्यधिक आपूर्ति दबाव सीमित रह सकता है। इसके अलावा यदि कीमतें एमएपी स्तर से नीचे बनी रहती है तो सरकार द्वारा खरीदी या हस्तक्षेप बढ़ सकती है, जो बाजार को सहारा दे सकती है और किसी भी तेज गिरावट को मुश्किल बना सकती है।
मुंबई पोट पर आयातित चना
तंजानिया 5250, ऑस्ट्रेलिया 5400, तुवर लेमन 7900, सफेद 6600 व उड़द एफएक्यू 7900 रुपए।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 5600, डंकी चना 5000 से 5100, नया विशाल 5300 से 5400, महाराष्ट्र का विशाल चना 5500, काबुली डॉलर 7600 से 8000, रशियन 5500, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5600 से 5650, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7300 से 7500. महाराष्ट्र लाल 7600 से 7700, कर्नाटक नई 7900 से 8200, निमाड़ी नई 7000 से 7400, मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800, बोल्ड 8100 से 8200, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8200 से 8700, मीडियम 6700 से 7500, हल्का 3000 से 5500 रुपए क्विंटल।
दालेंः चना दाल 7000 से 7100, मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7500 से 7700, मसूर दाल
मीडियम 7250 से 7350, बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 7700 से 7900, फूल 8900 से 9100, बेस्ट तुवर दाल 10200 से 11200, ब्रांडेड तुवर दाल 12300, मूंग दाल 9700 से 9800, मूंग मोगर 9850 से 10050, बोल्ड 10150 से 10250, उड़द दाल 10000 से 10200, उड़द मोगर 10600 से 10800, बोल्ड 10900 से 11400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव काबली चना (42-44) 9600, (44-46) 9300, (58-60) 7800, (60-62) 7650 रुपए।