{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Gold Price Hike : सोना व चांदी की कीमतों ने रच दिया इतिहास, सोने की कीमतों ने बनाया नया आल टाइम हाई 

Gold Price Hike होने से निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, आम आदमी की पहुंच से हो रहा बाहर 
 

सोने के भाव लगातार नए हाई को छू रहे है। सोने के भाव में तेजी से बढ़ने (Gold Price Hike) के कारण जहां पर निवेशकों की मौज कर दी है, वहीं आम लोगों की पहुंच से सोना बाहर होता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह से सोने के भाव में बड़ी ही तेजी दिखाई दे रही है। वीरवार को भी MCX पर सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिला और नए ऑल टाइम हाई बना दिया है।

MCX में वीरवार को सोने के भाव में 14701 रुपये तक का भारी उछाल देखने को मिला। MCX में 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड वायदा 193096 रुपये ने हाई रेट को छूने का काम किया है। वीरवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर MCX मार्केट में सोने के भाव 190999 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 

चांदी के भाव ने चार लाख प्रति किलो के भाव को किया पार

सोने के मुकाबले चांदी के भाव तेजी से बढ़ रही है। जहां पर चांदी के रेट प्रतिदिन नए आल टाइम हाई बना रही है। वीरवार को MCX मार्केट में चांदी के भाव (Silver Price Hike) ने नया रिकार्ड बनाया है। जहां पर चांदी के भाव चार लाख को पार कर गए।

वीरवार को चांदी के भाव बढ़कर (Silver Price Hike) 409800 रुपये के नए आल टाइम हाई बना दिया। इसके बाद पूरे दिन चांदी ने MCX मार्केट में चार लाख से ऊपर ही कारोबार किया है। चांदी के रेट प्रतिदिन 20 हजार के करीब बढ़ रहे है। ऐसे में निवेशकों की बल्ले-बल्ले कर दी है। 

गोल्ड की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत?

MCX मार्केट के साथ इंटरनेशनल मार्केट भी सोना व चांदी के रेट प्रतिदिन नए आल टाइम हाई बना रहे है। वीरवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली। यह $5,600 प्रति औंस (Gold Price on International Market) के नए आल टाईम हाई बना दिया। दरअसल, निवेशक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे थे, जबकि चांदी भी $120 के स्तर को पार करने के बहुत करीब पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 0349 GMT तक 2.6% बढ़कर $5,538.69 प्रति औंस हो गया, जबकि दिन में पहले यह $5,591.61 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

सोने के भाव में तेजी के कारण (Gold Price Hike)

दुनियाभर में सोना के रेट में तेजी (Gold Price Hike) के कई कारण बने हुए है। मार्केट एक्सपर्ट मारेक्स के एनालिस्ट एडवर्ड मीर का कहना है कि सोने के भाव में तेजी का अहम कारण बढ़ता अमेरिकी कर्ज और इस बात के संकेतों से बनी अनिश्चितता कि ग्लोबल ट्रेड सिस्टम अमेरिका-केंद्रित मॉडल के बजाय क्षेत्रीय गुटों में बंट रहा है। डर के चलते निवेशक सोने में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है।

जियोपॉलिटिकल खबरों में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान से बातचीत की मेज पर आने और न्यूक्लियर हथियारों पर डील करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में कोई भी अमेरिकी हमला पिछले साल के हमले से कहीं ज़्यादा गंभीर होगा, जब ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया गया था।

सोने की ऊंची कीमतों (Gold Price Hike) के साथ, शंघाई और हांगकांग में कीमती धातु बेचने वाली दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, कुछ लोग तो यह भी शर्त लगा रहे हैं कि इसकी कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

OCBC के एनालिस्ट्स ने एक नोट में कहा, "सोना अब सिर्फ़ संकट से बचाव या महंगाई से बचाव का ज़रिया नहीं रहा; इसे तेजी से एक न्यूट्रल और भरोसेमंद वैल्यू स्टोर करने वाली एसेट के तौर पर देखा जा रहा है जो मैक्रो इकोनॉमी की एक बड़ी रेंज में डाइवर्सिफिकेशन भी देता है।"